STORYMIRROR

Neelendra Shukla

Romance

4  

Neelendra Shukla

Romance

तेरी यादों से मैं मुझे भिगोने लगता हूं

तेरी यादों से मैं मुझे भिगोने लगता हूं

1 min
239

तुमको जब भी देखूं तुममें खोने लगता हूं

गोदी में सर रखता हूं मैं सोने लगता हूं


जब भी आंख तुम्हारी आंसू से भर जाती हैं

छोटे बच्चे जैसे अक्सर रोने लगता हूं


तुम जैसी पाकीजा लड़की साथ हमारे हो

संगम जाकर पाप स्वयं के धोने लगता हूं


इतनी सच्ची बात तुम्हारी हमको लगती हैं 

तुमसे दिल की सारी बातें बोने लगता हूं


मेरी बातें करती है जब अपने लोगों में

मैं जीवन के सपनें सभी संजोने लगता हूं


पानी के छीटों से फूल सुवासित होते हैं

तेरी यादों से मैं मुझे भिगोने लगता हूं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance