STORYMIRROR

Neelendra Shukla

Romance Fantasy

4  

Neelendra Shukla

Romance Fantasy

तुझसे शोणा यार मिला है, यार! ति'रे जाने के बाद

तुझसे शोणा यार मिला है, यार! ति'रे जाने के बाद

1 min
401

मुस्तकबिल भी भूल चुका हूँ मैं उसके आने के बाद 

तुझसे शोणा यार मिला है, यार! ति'रे जाने के बाद 


अब जब तक भी ज़िन्दा हूँ मैं, उसका हूँ, उसका ही हूँ 

तुम अपना हिस्सा ले जाना मेरे मर जाने के बाद 


समझाते - समझाते मुझको हार गये पण्डित, काजी

मैंने सारी बातें समझी, ख़ुद को समझाने के बाद 


तेरी आँखों से जब निकला सागर सा ठहरा हूँ मैं 

दीवाने ही चुप रहते हैं अक्सर मयखाने के बाद



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance