STORYMIRROR

अनजान रसिक

Romance Classics Inspirational

4  

अनजान रसिक

Romance Classics Inspirational

स्वतंत्र भारत

स्वतंत्र भारत

1 min
241

वे क्या जानें स्वतंत्रता का मोल जिन्होंने मखमली बिछौनों पर

चादर तान कर सुकून से रात बितायी है,

आज़ादी का मोल तो क्रांतिकारियों से पूछो

जिन्होंने असंख्य बेड़ियों में जकड़े हुए रातें गुज़ारी हैं।


वे क्या जानें स्वतंत्रता का मोल जिनके

एक हुकुम पर खड़ी हो जाती दुनिया सारी है,

आज़ादी का मोल तो उस से पूछो जिसके सामने

दुश्मन हर पल गोलियों की बौछार करने को आतुर है. 

महलों में चिराग तले रहने वाले कारावास के अँधेरे को कैसे पहचान सकते हैं, 


और जो निफराम रहे हैं छाया में अपने घरों की,

सड़कों पे आंदोलन करना क्या होता है,वो कैसे जान सकते हैं..

आज़ादी तो वो चाशनी का लड्डू है

जिसे बनाने के लिए पहले शक्कर को घुलना पड़ता है,

हर ज़ख्म सीने पर झेलना पड़ता है

और खुद फौलादी बनना पड़ता है.


मात्र स्वतंत्रता का महोत्सव नहीं,

शहीद के बलिदान का मातम भी सहना पड़ता है,

बस अपने ही नहीं,परायों को भी अपनों से बढ़ कर समझना पड़ता है. 

क्योंकि आज़ादी वो माला नहीं

जो प्रदर्शन मात्र के लिए सजाई जाए,


ये तो एक मीठी सी अनुभूति है जो

प्रतिपल महसूस कर सुरक्षित रखी जाए 

यूँ तो गगन का पक्षी भी आज़ाद कहलाता है, 

स्वतंत्र देशवासी तो सिर्फ वो है

जिसके हर कृत्य और भाव में देशप्रेम झलकता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance