STORYMIRROR

सवाल ना किया करो

सवाल ना किया करो

1 min
378


बड़ा हो गया है नाम मेरा,

मेरे लिखे की बस तारीफ किया करो।


कुछ भी समझ लो,

फर्क नहीं पड़ता,

मेरे लिखे पर बस सवाल ना किया करो।


वाह, खूब, उम्दा, लाजवाब,

बेमिसाल,अनुकरणीय,

ऐसा कुछ लिख सकते हो


ईगो हर्ट होता है,

मेरी लिखी कविता का जवाब

कविता से ना दिया करो।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama