STORYMIRROR

Anuradha Negi

Drama Others

4  

Anuradha Negi

Drama Others

सोम बाजार

सोम बाजार

1 min
334

प्रसिद्ध शहर हो या दूर दराज

सब्जी मंंडी होती वहां की पास 

चाहे मिले कितने बड़े बड़े बाजार

मेला लगता है हर दिन और वार।

मैंने भी देखा है एक सोम बाजार 

कभी चली जाती वहां रात के आठ 

तो कभी जाती शाम के बजे चार 

एक ओर बड़ा मैदान दूसरी था बाजार।

जाती थी कभी सब्जियां लेने वहां मैं

तो कभी देख आती झूले का मैदान

रविवार को छुट्टी होती थी जब भी

भर लाती मैं वहां से जरूरी सामान। 

एक गली से लेकर दूसरी गली तक

हर कोई था आता जाता दिखता 

बच्चों के कपड़ों खिलौनों से लेकर

हर घरेलू जरूरत का सामान बिकता।  

एक तरफ होते सारे कपड़े वाले 

दूसरी तरफ होते कचौड़ी पकवान

एक बड़ी सी लाइन बस सब्जियों की

अगली मोड़ पर होती फलों की दुकान।  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama