STORYMIRROR

Anuradha Negi

Drama

4.0  

Anuradha Negi

Drama

रविवार

रविवार

1 min
225

इंतजार रहता है हर किसी को इस दिन का

कि छः दिन बाद मिलेगा पल सुकून चैन का

किसी को कुछ अलग सा अच्छा खाना है तो

किसी ने योजना बनाई है बाहर घूमने जाना है। 


किसी ने देखनी है फ़िल्म सिनेमा हॉल में तो 

कोई खरीदेगा नये कपड़े शॉपिंग मौल में

किसी ने बुला लिए दोस्त यारों को घर में

तो कोई गया रिश्तेदार के यहाँ पल भर में। 


पर उसका क्या जिसने पूरे छः दिन दिया

झाड़ू पोछा, चाय पानी, खाना बना दिया

उन छः दिनों के बजाय वो आज व्यस्त है

काम करवाया पर पूछा नहीं क्या वो स्वस्थ है ?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama