STORYMIRROR

chandraprabha kumar

Fantasy Inspirational

4  

chandraprabha kumar

Fantasy Inspirational

समुद्र तट पर सुबह घुड़सवारी

समुद्र तट पर सुबह घुड़सवारी

1 min
245

डच चित्रकार एंटोन मौवे का बनाया यह चित्र 

समुद्र किनारे सुबह सैर करते चार अश्वारोही

दूर तक फैले सागर तट की और जाते दिख रहे हैं

तीन घोड़ों पर तीन सवार,चौथा सवार कुछ आगे है।


तीनों घोड़ों का एक सा क़द एक सी चाल

एक काला घोड़ा एक भूरा एक सफ़ेद रंग का

एक सी लम्बी पूँछ लहराते शान से चल रहे

पीछे में उनकी लीद भी ज़मीन पर पड़ी दिख रही। 


हैट पहने तीनों सवार भी एक से ऊँचे क़द के 

दो ने काले रंग के सूट पहने एक ने भूरे रंग का,

तीनों घोड़ों की परछाईं ज़मीन पर पड़ रही है

सुबह की नाज़ुक कोमल रोशनी चारों ओर फैली है। 


समुद्र के किनारे पर दो तीन धुंधली सी आकृतियॉं हैं

दूर तक मैदान फैला है, दाहिनी तरफ़ पहाड़ी टीला है

ऊँचे टीले पर हरियाली फैली दिखाई दे रही है

सुबह के शान्त वातावरण की गरिमा सब ओर है। 


चित्र बहुत प्रभावपूर्ण शैली में चित्रित किया गया है

हेग स्कूल की चित्रकला है, कैनवास पर तैलचित्र है,

यह चित्र 1876 में यथार्थवादी रंगकर्म में बना है

एंटोन मौवे के चित्र रिज्क्स म्यूज़ियम एमस्टर्डम में हैं। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy