स्कूल से छुट्टी
स्कूल से छुट्टी
काले-काले बादल छाए,
छम-छम, छम-छम वर्षा लाए।
गढ़-गढ़ बादल गरजते,
छुप गए गोद में बच्चे सबके।
गली -कूंचो में अब पानी भरेगा,
छप-छप करके गुड्डू चलेगा।
कागज़ की हम नाव बनाएंगे,
पानी में फिर हम चलाएंगे।
किसकी डूबी, किसकी दूर तक चली,
हंस - हंस के फिर तालियां बजाएंगे।
मां बोलेगी छाता ले लो,
वर्षा ऋतु में तुम ना खेलो।
भीग कर बीमार पढ़ोगे,
स्कूल का कैसे काम करोगे।
झूठ-मूठ का छींकेंगे हम,
स्कूल से छुट्टी कर लेंगे हम।