STORYMIRROR

Dr. Chanchal Chauhan

Action Inspirational Children

4  

Dr. Chanchal Chauhan

Action Inspirational Children

शिक्षा की कीमत

शिक्षा की कीमत

1 min
345

शिक्षा की कीमत जानो

झाड़ू छोड़ो क़लम उठाओ 

परिवर्तन आ ही जायेगा।

शिक्षा को हथियार बनाओ 

परिवर्तन आ ही जायेगा।

चूल्हा -चौका के साथ साथ

 ज्ञान बढ़ाओ जागृति लाओ

परिवर्तन आ ही जायेगा।

हर कीमत पर पढ़ो-पढ़ाओ

परिवर्तन आ ही जायेगा।

ख़ुद पढ़ो औरों को पढ़ाओ

परिवर्तन स्वयं ही आयेगा ।

शिक्षा की अलख जगाओ

ज्ञान बढ़ाओ ज्ञान बाँटो

परिवर्तन आ ही जाएगा

ज्ञान ज्योति का विस्तार करो

जग में अशिक्षित कोई न रहे

बस यही विकास का नारा हो

यही शिक्षा का ज्ञान जग में

परिवर्तन करके जायेगा 

परिवर्तन होगा इस जग में

जब शिक्षित होगा हर प्राणी जग में

तब विकास की बयार बहेगी

तभी होगा स्वर्ग इस धरा पर

तब होगा मेरा स्वर्णिम भारत

तब होगा मेरा स्वर्णिम भारत ।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action