STORYMIRROR

चहक Nath

Abstract Romance Fantasy

4  

चहक Nath

Abstract Romance Fantasy

शायर

शायर

1 min
143

किसी शायर की मोहब्बत होना

 बिलकुल वैसा ही है जैसे कि,

बिखरे हो आसमान में करोड़ों तारे, 

लेकिन चांद की चांदनी में गुम है सारे।।


खिले हो बगिया में गुल कई,

लेकिन सुर्ख लाल गुलाब से हारे हो सारे।।


वो आरजू नहीं दुआ बन जाता है।

जब शायर किसी को लय में पिरोता है।।

वो खुशनसीब ही होता है।

 जिसके नसीब में शायरी से इश्क होता है।।


किसी शायर की मोहब्बत होना आम बात नही,

वो आंखों से दिल में उतर के प्यार के मोती पिरोता है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract