STORYMIRROR

Sudhir Srivastava

Abstract

3  

Sudhir Srivastava

Abstract

बदलाव जरूरी है

बदलाव जरूरी है

1 min
134

जीवन के लिए बदलाव जरूरी है 

बदलाव समय की जरूरत भी है,

आदिकाल से बदलाव होता आ रहा है,

अनंत काल तक होता भी रहेगा।

बदलाव को न तो रोका जा सकता

न ही बदलाव को स्वीकार किए बिना

जिया ही जा सकता है।

आप खुद से इस बदलाव को महसूस कीजिए,

अपने बाबा पिता और अपने समय के मध्य

हुए बदलाव को भी देखिए।

यही नहीं अपने और अपने बच्चों संग

नाती पोतों के समय में बदलाव की बयार का

फर्क साफ साफ महसूस होता दिख जाएगा।

तब अपने आप बदलाव की अहमियत का

आपको भी अंदाजा हो जायेगा।

हम सबके जीवन, समाज, राष्ट्र और 

धरती, आकाश ही नहीं ब्रह्मांड में भी

बदलाव का जलवा नजर आयेगा। 

जिधर भी नजर डालेंगे हुजूर

बदलाव साफ साफ दिख जाएगा। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract