STORYMIRROR

ATAL KASHYAP

Abstract Inspirational

3  

ATAL KASHYAP

Abstract Inspirational

दीवाली -ऑफर

दीवाली -ऑफर

1 min
171

कर ली घर की 

बहुत सफाई,

अब कुछ 

अंदर झांक लें,

राग-द्वेष के जाले हटाकर 

मन को थोड़ा मांज लें,

खोले दिल के बंद कपाट

खुशियों को थोड़ा बांट दे,

इस दीवाली चलाये ऑफर 

किसी के आंसू पोंछ दे,

चलाकर ठहाकों के पटाखे 

मुस्कान की मिठाई बांट दे,

करके रौशन किसी की चौखट 

आखेट तम का कर दे,

सजाकर रंगोली व्यवहारिकता की

स्वागत दीवाली का कर दे।

          


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract