STORYMIRROR

Palak Inde

Drama Romance Tragedy

4  

Palak Inde

Drama Romance Tragedy

शामिल

शामिल

1 min
389

जिनके कभी रोज़ दीदार हुआ करते थे

उनकी एक झलक को तरस गए हैं हम

जो कभी हमारी ज़िंदगी में खास हुआ करते थे

उनकी ज़िंदगी में आम भी नहीं हैं हम

जिनको कभी हम सारा वक्त दिया करते थे

अब उनके वक्त के लायक नहीं हैं हम

जिनके लिए कभी रात भर जागा करते थे

अब उनकी नींदों में शामिल नहीं हैं हम


जिनको कभी खुद से भी ज़्यादा जानते थे 

आज उनसे बिल्कुल अनजान हैं हम

जिनको कभी अपना आज और कल कहते थे

उनके आज से वाकिफ नहीं हैं हम

जिनके साथ कभी घँटों बिताया करते थे

आज उनके एक मिनट के काबिल नहीं हैं हम


जो कभी हमारी पसंद हुआ करते थे

अब तो उन्हें नापसन्द भी नहीं हैं हम

जिनसे दिल की हर बात कह दिया करते थे

आज उनकी आवाज़ सुनने से रह गए हैं हम

जिनसे कभी इश्क़ किया करते थे

शायद...उनकी नफरतों में शामिल हैं हम



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Palak Inde

Similar hindi poem from Drama