STORYMIRROR

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Drama Romance

4  

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Drama Romance

सावन की रुत

सावन की रुत

1 min
12

सावन की रुत आई है, मन में उमंग लाई है,
बादल ने घूँघट खोला, धरती आज शरमाई है।

बूँदों ने पायल की तरह, मधुर झंकार सुनाई है,
भीगी-भीगी पुरवाई, प्रेम की धुन मन भाई है।

कदंब तले झूले पड़ें, सखियाँ मधुर मुस्काई है,
कोयल की कुहूँ सुनकर, विरह की आग लगाई है।

चूड़ी खनके, मेहँदी महके, अधरों से मुस्काई है,
सावन के इस मधुमास ने, प्रेम ज्योत जलाई है।

नयनों में नील घटाएँ, अधरों पे मधुर कहानी है,
बूँद-बूँद में घुलती जाए, प्रीत पहचान करवाई है। ‘

मुरली’ के दिल में सावन ने, प्रेम सुधा बरसाई है,
शराबी शबनम दौड़कर आई, बांहों मेंं समाई है।

 रचना:-धनजीभाई गढीया"मुरली" (ज़ुनागढ-गुजरात)


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama