STORYMIRROR

JAYANTA TOPADAR

Tragedy Action Inspirational

4  

JAYANTA TOPADAR

Tragedy Action Inspirational

सावधान...!!!

सावधान...!!!

1 min
309

आवेशित होकर आप कोई

निर्णय न लीजिएगा,

वरना बाद में

आपको बहुत पछताना पड़ेगा..!


आप हमेशा याद रखिएगा

कि जब कभी भी कोई इंसान

भावुकतापूर्ण परिस्थितियों में

अथवा गुस्सैल होकर

एक कदम भी आगे बढ़ाएगा,

उसे बेशक उसका बहुत बड़ा

खामियाजा भुगतना पड़ेगा...।


ये ज़िन्दगी ज़िन्दादिली का नाम है,

मुर्दादिल क्या खाक जिया करते हैं!!!

फिर क्यों आप अपने मन में

नकारात्मक विचारों को

घर बसाने देते हैं...?


हमेशा याद रखिएगा --

ये ज़िन्दगी नसीबवालों को ही मिलती है...

इसे बेतुकी बहसबाजी और अटकलों में

यूँ ही ज़ाया न करें...!!!

सावधान...

हद से ज़्यादा कुछ भी

अच्छा नहीं होता।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy