STORYMIRROR

Aishwarya Tiwari

Romance

3  

Aishwarya Tiwari

Romance

रूहानी इश्क़

रूहानी इश्क़

1 min
652

अब के मिलो तो मेरे माथे को चूम कर

मेरी रूह को गले से लगा लेना

कुछ इश्क़इया धब्बे है तुम्हारे नाम के मेरे दामन में

उन्हे अपनी सफेद रंग की कुर्ती पर सजा लेना

और फिर मेरे हाथ को पकड़ कर ले जाना

मुझे किसी अजनबी दुनिया में

एक ऐसी दुनिया में जहाँ क़यामत की

चीख से शुरुआत होती हो खुशी की

जहाँ मस्तिष्क के कानो में

सिर्फ इश्क़ की बोली गूंजती हो

जहाँ मौत भी तकिया लगाए

आराम का गाना गाती हो

और दिल सिर्फ प्रेमीयो के

मिलन पर धड़कता हो

ये ऐसी जगह होनी चाहिए जहाँ रातों में

रौशनी का अवकाश होता हो

और दिन में जश्न मनाए जाते हो

जहाँ विरह का दुख और मिलन का आनंद

शाम सा हो के दिन और रात दोनों को मिला देते हो

जहाँ परम्परा को त्याग दिया जाता हो और

इश्क़ को देहलीज़ो मे कैद न किया जाता हो

और एक बहुत बड़ा दिल का का़बा होना चाहिए

वहाँ पर ताकि प्रेम सजदे की पाबंदी कर दी जाए

सुनो अब के मिलो तो मेरे माथे पर चूम कर

मेरी रूह को गले से लगा लेना....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance