रंग
रंग
रंग मीठी बोली का
रंग है ये होली का
रंग है ये नूर का
रंग है सुरूर का
रंग नखरीले नैन का
रंग हृदय चैन का
रंग दहकती धूप का
रंग चांदनी रुप का
रंग सुबह भोर का
रंग सुधा शोर का
रंग सिन्दूरी सांझ का
रंग सुरीली साज का
रंग हरे चमन का
रंग नीले गगन का
रंग है एहसास का
रंग प्रेम पाश का
रंग भाईचारे का
रंग मित्र सारे का
रंग है ये फाग का
रंग प्रेम राग का