STORYMIRROR

Amit Singhal "Aseemit"

Drama Classics Inspirational

4  

Amit Singhal "Aseemit"

Drama Classics Inspirational

रेशम की डोर

रेशम की डोर

1 min
353

रेशम के नाज़ुक कच्चे धागे की मज़बूत डोर।

बांधे रखती भाई बहन को एक दूजे की ओर।


इस डोर से बंधा होता है बहन का लाड़ दुलार।

फ़र्ज़ से बंधा भाई होता है खुशी का ज़िम्मेदार।


भाई बंध जाता है, बहन की रक्षा के वचन से।

जीवन भर उसके सम्मान की करेगा दुर्जन से।


बहन सुरक्षित महसूस करे यह डोर बांध कर।

संकट के आगे भाई खड़ा रहे सीना तान कर।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama