STORYMIRROR

Ajit Kumar Raut

Abstract Inspirational

4  

Ajit Kumar Raut

Abstract Inspirational

राष्ट्रवाद

राष्ट्रवाद

1 min
822

राष्ट्र प्रेम भक्ति भावना कर्तव्य

राष्ट्रवाद परिभाषा,

जीवन अर्पित समर्पित होगा

कर्मपथ में हमेशा।१।


भौगोलिक स्थिति एक है हमारी

सांस्कृतिक समान,

राष्ट्रवाद नीति एक है हमारी

हम सब हैं समान।२।


विभिन्न भाषाओं से बना भारत

विभिन्न जातियां यहीं

हैं हिन्दुस्तानी हम सब भाई

नीति राष्ट्र प्रेम यहीं।३।


सब अधिकर नीति बराबर

नहीं जात पात कहीं

मिल जुल खुशी से सब रहते

राष्ट्र प्रेम भक्ति यहीं।४।


सत्ता लोभी नेता दुराचारी अति

जातिवाद ही करते,

भोले भाले जन के भीतर लोभी

जाति जाति चिल्लाते।५।


राष्ट्र प्रेम नहीं सत्ता प्रेमी नेता

बहिष्कार करना है,

राष्ट्रवाद नीति राष्ट्र प्रेम भक्ति

पाठ्यक्रम होना है।६।


न्योछावर हो देश के खातिर

कर्तव्य है हमारी,

आत्मनिर्भर हो सब क्षेत्र पर

आत्मविश्वास से भरी।७।


समुदाय नीति बहिष्कार करो

अनिवार्य हो इसकी,

मूर्ख बनते हैं जनता को नेता

बहिष्कार हो उनकी।८।


जातियां विशेष चिल्लाते नेता

घातक समाज पर,

राष्ट्रवाद होना प्रश्न उठता है

ऐसे जैसे नेता पर।९।


हिन्दुस्तानी हम हिन्दुस्तान के

विभिन्न जातियाँ रंग

एक देश एक विधान हमारा

गूंथे हैं तिरंगे संग।१०।


राष्ट्र प्रेम भक्ति भावना कर्तव्य

राष्ट्रवाद परिभाषा,

जीवन अर्पित समर्पित होगी

कर्म पथ पर हमेशा।११।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract