STORYMIRROR

राहें बदल दो

राहें बदल दो

1 min
14.1K


किस्मत के भरोसे,

जिओगे कब तक,

खुद पे भरोसा,

ना होगा जब तक,

ना होगा जब तक।


होगा तो पछताओगे,

चाहोगे लौटना,

रास्ता भटक जाओगे।


हर सुबह नई,

सिर्फ सोच बदलो,

दुनिया को नहीं,

खुद को बदलो।


करो तय नए सफर,

राहे बदल दो,

ना ठहरो उदास,

खुशी ढूढ़ने चल दो।


किस्मत बनती है,

हमसे तुमसे,

ना कि बनी होती है,

खुद से।


बनती रहेगी,

पैदा हुए हो जब से,

मिट जाएगी,

मर जाओगे तब से।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama