STORYMIRROR

Kishan Negi

Romance Fantasy Thriller

4  

Kishan Negi

Romance Fantasy Thriller

राह में जहाँ खड़े हैं दीवाने

राह में जहाँ खड़े हैं दीवाने

1 min
381

कुछ बात तो है जो पांव ज़मीं पर पड़ते नहीं हैं,

नज़र वहाँ जाती नहीं राह में जहाँ खड़े हैं दीवाने !


उम्मीदों के साये में निकले थे जिनकी तलाश में,

कोई बताए किस मोड़ पर बनकर खड़े हैं बेगाने !


जिद भी थी जुनून भी था फिर भी फिसल हो गए,

उठ कर देखा लबों पर सजाकर नए खड़े हैं तराने !


तकदीर कैसे करवट बदलती है आज़ आंखों ने देखा

ऊंची मीनारों पर धूल फांकने वाले खड़े हैं मस्ताने !


अखबारों में चर्चा है ग़रीबी की रेखा से ऊपर उठा है,

गम को मिटाने वाले मयखानों में लेकर खड़े हैं पैमाने !


ईश्क करने से पहले ईश्क का इम्तिहान लेने लगे हैं,

मोहब्बत की दुकान सजाकर आशिक खड़े हैं सयाने !


मुठ्ठी भर कुछ उम्मीदें लेकर कल गए उनके शहर,

दीवाने की मुफलिसी देख लेकर नए खड़े हैं बहाने !


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance