STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance Tragedy

4  

Sonam Kewat

Romance Tragedy

प्यार की कीमत

प्यार की कीमत

1 min
421

मैंने उस पर अपनी जान लुटाता रहा

जिंदगी साथ बिताने का वादा किया 

उसके कीमती प्यार को पाने की खातिर

क्या बताऊँ मैंने क्या क्या किया


दिनों में मैं नासमझ बेकरार हुआ 

रातों में चैन की नींदों को उड़ाया

जिंदगी फिर भी उसके नाम कर दिया 

जाने क्या कीमत मैंने प्यार में चुकाया


अपने ही मां बाप से मैं झगड़ गया 

दोस्तों को छोड़ मैं अलग हो गया 

रिश्तेदारों की तो बात ही मत पूछो 

मैं हर किसी की नजरों में खटक गया 


इतना सब कुछ करने के बाद भी 

अगर प्यार नहीं मिलता तो नहीं चाहिए 

अब और क्या कीमत चुकाऊं मैं 

दाव लगाने को कुछ होना तो चाहिए


अगर उसका प्यार इतना कीमती है तो

मैं कीमत चुकाने वाला धनवान नहीं हूँ

सब खोकर भी उसे पाने की चाह रखूं

अरे, मैं कोई इतना भी महान नहीं हूँ



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance