प्रश्न??
प्रश्न??
आरम्भ या अंत
अनुत्तरित प्रश्नों का जवाब
न तेरे पास , न मेरे पास।
आंत का अकड़ना , ऐंठना,
वही भूख , वही प्यास ,
तेरे पास, मेरे पास।
रंग चमड़ी का गोरा या काला?
नाक चपटी या ऊंची उठी,
बेइज्जती का एक ही अहसास
तेरे पास, मेरे पास।
खुशी में छलका , आंख से तेरी
मेरा गम का बेटा,
आंसू जुदा जुदा,
खारेपन का वही अहसास,
जो तेरे पास, वो नहीं मेरे पास।
