STORYMIRROR

Neha Yadav

Romance

5.0  

Neha Yadav

Romance

प्रेम गीत

प्रेम गीत

1 min
882


ये जो प्रेम जताते हो

एक राग सुनाते हो

बजा के बांसुरी की धुन

हृदय को पावन कर जाते हो

मधुबन की खुशबू को भी

जो तुम ओझल कर जाते हो

पग पग पर चलकर तुम

जो एक राग सुनाते हो

कर जाते हो तुम वाणी से क्षीण

एक बार दर्शन ना दिखाते हो

कहते हो आऊंगा मिलने

कह कर मन को बहकाते हो

करते हो तुम चतुराई कान्हा

तुम बस यूहीं सताते हो

करते हो शरारत नैनों से

शब्दों से बाण चलाते हो

कहते हो आऊंगा मिलने

कह कर मन को बहकाते हो!

अब बहुत हुआ आ जाओ

हृदय के पुष्प खिलाओ

एक बार दरश दिखाओ

फिर चाहे तो चले जाओ

मगर एक बार तुम आ जाओ।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance