STORYMIRROR

Yudhveer Tandon

Drama

3  

Yudhveer Tandon

Drama

परायी हूँ

परायी हूँ

1 min
204

बेटी हूँ बेटे के मोल पर अपनाई हूँ

इसलिए सम्भतः मैं ही परायी हूँ


चाह थी पुत्र की मैं तो अनचाही हूँ

बेटी हूँ ना इसीलिए परायी हूँ


अपनाना था भैया को मैं ठुकराई हूँ

बोझ हूँ शायद सब पर तभी परायी हूँ


दुनिया दूध, शायद मैं उसकी खटाई हूँ

तभी मैं किसी की अपनी नहीं परायी हूँ


सब अच्छे हैं यहां लगता है मैं ही बुराई हूँ

तभी अपनों के बीच बीएस मैं परायी हूँ


मत भूलो मैं भी उस उपरवाले की बनाई हूँ

बेटे समान ही हूँ मैं भी न किसी की परायी हूँ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama