STORYMIRROR

Vishu Tiwari

Classics

4  

Vishu Tiwari

Classics

पल-पल ज़िन्दगी बदलती

पल-पल ज़िन्दगी बदलती

1 min
394


पल पल जिन्दगी बदलती है नवग्रहों की चाल से।

हर पल जिन्दगी निखरती है ग्रहों के क़माल से।।1।।


अदिति के पुत्र सूर्य मुखिया हैं स्वामी रविवार के।

ऊर्जा, पराक्रम,यश सम्मान देते सभी संसार के।।2।।


 सोम ग्रह हैं सत्वगुणी स्वामी बने सोमवार के।

 हस्त कमल, मुद्गर ले यात्रा, मन, अधिकार के।।3।।


लाल ग्रह मंगल जो हैं अंगारक भी कहलाता।

युद्ध-देवता तमसगुणी यह ऊर्जावान बनाता।।4।।


शक्ति, पराक्रम व साहस, उत्तेजना,क्रोध देता है।

आत्मविश्वास जगाता है यह, अहंकार भरता है ।।5।।


चन्द्र व तारा का सुपुत्र यह रज गुण वाला ग्रह है।

व्यापार-देवता शांत,सुवक्ता व्यवसाय-रक्षी ग्रह है।।6।।


बुद्धि,तर्क‌, गणित,चतुरता का नेतृत्व है करता।

बुद्ध करे संचार सदा , मित्रता भाव है भरता।।7।।


देवों के गुरूदेव वृहस्पति,शील, धर्म अवतारी।

देवों के हैं बने पुरोहित, कमल व मालाधारी।।8।।


दैत्यों के शिक्षक शुक्र ग्रह, भृगु,उशान के बेटे।

प्रकृति राजसी चमकीला ये, सुख-समृद्धि देते।।9।।


काग सवारी तमस प्रकृति है सूर्य पुत्र कहलाते।

आयु,रोग, दुःख,पीड़ा और न्याय शनि दे जाते।।10।।


उत्तर चन्द्र आसंधि-देवता,राहु सांप का मुखिया।

ज्योतिष में छाया ग्रह है, खुश हो करता सुखिया।।11।।


पारलौकिक शक्ति का स्वामी, छाया ग्रह केतु है।

तंत्र-मंत्र, जादू-टोना संग मोक्ष का भी हेतु है।।12।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics