STORYMIRROR

Gita Parihar

Action Inspirational

3  

Gita Parihar

Action Inspirational

फ़र्ज़

फ़र्ज़

1 min
210

बिंधी तुम्हारी देह हो

लथपथ जिगर के खून से

धरा का रंग लाल हो

प्रहार पर रुके नहीं

सर कभी झुके नहीं

सीमा पर जब शत्रु हो

संकल्प अजातशत्रु हो


फ़र्ज़ की पुकार पर

तन, मन सभी को वार कर

अरिहंत तुम बढ़े चलो

अदम्य हौंसला रहें

अटल, अचल, निश्चल रहें

प्रातः की किरण तलक

लड़ो तुम अंधकार से

विजय श्री तुम्हारी हो

मां भारती बलिहारी हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action