STORYMIRROR

Rajeev Rawat

Classics Inspirational

4  

Rajeev Rawat

Classics Inspirational

नववर्ष की शुभकामनाएं

नववर्ष की शुभकामनाएं

1 min
395

राह मिलें न तुम्हें कटीली, नभ से बरसे हर्ष

 खुशियों की सौगातें लेकर, आये नूतन वर्ष

 हमारी यही कामना सभी को शुभकामना


खुशियों की दुल्हन ओढ़ चुनरिया,करके सौलह श्रृंगार 

कुछ मदमाती कुछ बल खाती, छलकाती हुई प्यार 

बाहूपाश में हो प्रेम प्रिय का और हर दिन हो मधुमास, 

गम के बादल सताये कभी न और दर्द न आये द्वार 


अभिलाषायें पूरित हों, जीवन करे उत्कर्ष 

खुशियों की सौगातें लेकर, आये नूतन वर्ष

हमारी यही कामना, सभी को शुभकामना


कुछ सपने जो अनदेखे से, कुछ रह गये थे आधे अधूरे

इस नये बर्ष में ऐ मेरे मालिक हो जायें वो सबकेपूरे

पतझड़ का मौसम न सताये और सावन रिमझिम बरसे, 

फूलो - कलियों से हरा भरा उपवन, अमराई भी महके 


एकता, शांति और प्रेम से गुजरे सारा बर्ष 

खुशियों की सौगातें लेकर आये नूतन वर्ष 

हमारी यही कामना, सभी को शुभकामना


दिल से दिल तो मिल जायें सभी के, मिटे द्वेष का दंश

कृष्णा अवतरित हों जाये धरा पर, नष्ट हो जाये कंस

मेरा भारत फिर से सोने की चिड़िया बन कर इतराये

राम राज्य का सपना हो पूरा, श्याम फिर गीता सुनाये


और न मांगू कुछ भी दाता इतना दे सहर्ष 

खुशियों की सौगातें लेकर आये नूतन वर्ष 

हमारी यही कामना, सभी को शुभकामना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics