STORYMIRROR

Kanchan Prabha

Inspirational

4  

Kanchan Prabha

Inspirational

नव वर्ष की शुभकामनाएँ

नव वर्ष की शुभकामनाएँ

1 min
273

नव प्रभा भोर हो

नव तरंग शोर हो

नव सुधा नीर की

नव प्रयास धीर की

नव चन्द्र प्रकाश हो

नव देश विकास हो

नव जन कल्याण हो

नव विश्व गान हो

नव प्रणय निवेदन

नववर्ष प्रतिवेदन

नव चीर पीतांबर

नव नवल नीलाम्बर

नव ज्योत दीप का

नव नैन प्रीत का

नव वर्ष नील रस

नव नयन तीर बस

नव भारत शौर्य का

नव नृत्य मौर्य हो

नव शिला पाषाण हो

नव गमन बाण हो

नव गगन के पार हो

नव धरा अवतार हो

नव जीवन आस हो

नव खग प्रवास हो

नव वंश वंशिका

नव वेद वेदिका

नव वर्ष सुलभ आस

नव प्रीत कंचन विकास



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational