STORYMIRROR

Neelam Shukla

Inspirational

4  

Neelam Shukla

Inspirational

कल्पना की शक्ति

कल्पना की शक्ति

1 min
341

कल्पना नहीं है

पर कल्पना करना सिखा गई

सपनों को अपने

जीवित करना सिखा गई

पाव रखे जमीन पर अपने

उड़ान ऊंची लगा गई


नाम कई हो सकते हैं

गार्गी , इंदिरा , तस्लीमा

मकान को घर बनाती गई

हर जख्म लिए वह लड़ती गई

मजदूर डॉक्टर रेल चालक

हर भूमिका में वह रचती गई


क्या कोई देगा सहारा हमें

जीवन के हर झंझावात में

खुद ही खुद को सहारा देती गई

चाहे कोई दौर हो

खुद अपनी राह बनाती गई


धन्य कल्पना आप

धन्य कल्पना आप

हमको कल्पना की शक्ति सिखा गई

हमको कल्पना की शक्ति सिखा गई।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational