STORYMIRROR

Rekha gupta

Inspirational

4  

Rekha gupta

Inspirational

सत्यम शिवम सुन्दरम

सत्यम शिवम सुन्दरम

1 min
413

सतत् चिन्तन, मनन, अनुसरण,  

भूलकर भी तुमको न भूलें हम,

तन मन अंतःकरण समर्पित,  

सत्यम शिवम सुन्दरम। 


दानी बनें, परोपकारी बनें हम,

पर न कभी अभिमानी बनें हम,

हर कर्म में बस चिंतन तुम्हारा,  

सत्यम शिवम सुन्दरम। 


मन की संकल्प शक्ति बढ़ाएं हम,

स्वार्थ भाव तज, परमार्थ अपनाएं हम,

जन मानस में प्रेम आलोक फैलाएं हम,

सत्यम शिवम सुन्दरम। 


सर्वदा प्रेम मण्डित रहें हम,

ज्योति अखण्डित बनें हम,  

जीवन अपने को साधने में रहे,  

सत्यम शिवम सुन्दरम। 


नूतन प्रकाश की अगवानी करें हम,

आलस्य, मद, लोभ, मोह को तजें हम,

दुर्भाव मिटें, सद्भाव उभर आएं हमारे,  

सत्यम शिवम सुन्दरम। 


मानव हैं, मानव बनकर रहें हम,

दानवी दम्भी कभी न बनें हम,

विश्व बन्धुत्व पले जन जीवन में,  

सत्यम शिवम सुन्दरम। 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational