STORYMIRROR

Sunil Kumar

Inspirational

4  

Sunil Kumar

Inspirational

संघर्ष करो

संघर्ष करो

1 min
356

विघ्न-बाधाओं से तुम न डरो

जीवन पथ पर निरंतर बढ़ो

संघर्ष करो तुम संघर्ष करो।


तन-मन में नई उमंग भरो

लक्ष्य की ओर अनवरत बढ़ो

संघर्ष करो तुम संघर्ष करो।


चुनौतियों का वरण करो

मुश्किलों का दमन करो

संघर्ष करो तुम संघर्ष करो।


निर्बलों का तुम बल बनो

दीन-दुखियों का दर्द हरो

संघर्ष करो तुम संघर्ष करो।


जीवन का हर क्षण कीमती

सोच-समझ कर खर्च करो

संघर्ष करो तुम संघर्ष करो।


जीवन लक्ष्य अगर है पाना 

आपस में विचार-विमर्श करो

संघर्ष करो तुम संघर्ष करो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational