STORYMIRROR

Pankaj Prabhat

Fantasy Children

4  

Pankaj Prabhat

Fantasy Children

नीला आसमाँ खो गया

नीला आसमाँ खो गया

1 min
211

नीला आसमाँ खो गया, 

अपना वो जहाँ खो गया।

ला ला लाला ला ला लारा ला हो,

ला ला लाला ला ला लारा ला हो,


हो………...

वो खेत छूटे, खेल छूटा, छूटी वो अमराई,

छत वो छूटा, अँगना छूटा, छूटी वो पुरवाई।

वो पुआलो पर फिसलते हम, वो मेढ़ों पर चलते हम।

वो नीला आसमाँ खो गया, 

अपना वो जहाँ खो गया।

ला ला लाला ला ला लारा ला हो,

ला ला लाला ला ला लारा ला हो,


हो………….

अपने साँसों में रची है, इस मिट्टी की खुशबू,

इसके कण-कण में बसी है, बाबा दादी की ही रूह।

ये दरो-दीवार हुए गुमसुम, हमसब हुए मैँ और तुम।

वो नीला आसमाँ खो गया, 

अपना वो जहाँ खो गया।

ला ला लाला ला ला लारा ला हो,

ला ला लाला ला ला लारा ला हो…..


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy