STORYMIRROR

Arunima Bahadur

Action Inspirational

4  

Arunima Bahadur

Action Inspirational

नारी तू जाग

नारी तू जाग

1 min
390

जो हार कभी न माने, ऐसी तू कहानी लिख।

तूफानों में भी सजगता, ऐसी तू पहचान लिख।।


हार सके तूफानों से, नारी तू ऐसी शक्ति नहीं।

प्रचंड वेग से जो चले, ऐसी ही तेरी भक्ति सही।।


आज उठ खड़ा ये ब्राह्मण, तुझे सशक्त बनाने को।

तेरे ही कदमों से तेरी, विराट पहचान सजाने को।।


उठ रहा हर तूफान, सशक्त तुझे ही बनाएगा।

प्रबल वेग से तेरे, ये चकनाचूर ही हो जाएगा।।


छोड़ झंकार पायल की तू, एक प्रबल हुंकार भर।

तोड़ हर कुप्रथा तू, एक नूतन पहचान अब रच ।।


देख जरा अपने हाथो की शक्ति, नव ब्रह्मांड जो रच सके।

पदचिन्ह भी तेरे है ऐसे, असंख्य कदम जहां अनुसरण करे।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action