STORYMIRROR

Anita Sharma

Action Inspirational

4  

Anita Sharma

Action Inspirational

मुठी भर मुश्किलें

मुठी भर मुश्किलें

1 min
419

है सफल वही जो संघर्षशील

ना काम आता अहंकार है

कभी भी हार कर ना बैठना

अब ये वक़्त की पुकार है

बस हैं मुठी भर सी मुश्किलें

जिन्हे तोड़ने को तू तैयार है


ये बेड़ियों की जकड़न तुझे

कमज़ोर कर ना पायेंगी

तेरे खुद के बुद्धि बल के आगे

इन आती मुसीबतों की हार है

बस हैं मुठी भर सी मुश्किलें

जिन्हे तोड़ने को तू तैयार है 


धैर्य रख बस कर्म कर

गर बुलंदियों की दरकार है

सफलता से चूकता नहीं कभी वो

संघर्ष ही जिसके जीवन का सार है

बस हैं मुठी भर सी मुश्किलें

जिन्हे तोड़ने को तू तैयार है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action