STORYMIRROR

Anil Pandey

Action

3  

Anil Pandey

Action

भगत सिंह

भगत सिंह

1 min
471

थामी हुई साँसों में वो अंगार लगाने आया था 

अपनी छोटी सी उम्र में वो अंग्रेज भगाने आया था। 


९ की उम्र में वो बंदूक उगाने आया था 

अपनी छोटी उम्र में वो जलियांवाला से

खून की मिट्टी घर ले आया था।


१७ की उम्र में वो आज़ादी को

दुल्हन बना वो घर से भाग आया था

१८ की उम्र में वो काकोरी लूट कर आया था।


२०की उम्र में लाला जी के साथ

सायमन भगाने आया था

२१ की उम्र में लाला जी का बदला लेके आया था।


२३ की उम्र में वो पार्लियामेंट में बम फेंक

अंग्रेज जगाने आया था

अपनी इतनी नन्ही उम्र में

हाँ वो अंग्रेज़ भगाने आया था।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action