STORYMIRROR

Sunita kashyap

Action

3  

Sunita kashyap

Action

तिरंगा

तिरंगा

1 min
494

रंगों में बाँट -बाँट कर बे रंग सा कर दिया है

ना बाँटो लाल-हरे रंग में इसे एक तिरंगा रहने दो।

भारत की पहचान तिरंगा है

इसे आसमान तक लहराने दो।


चमन में फूल फूलों में खुशबू रहने दो

मन्दिर में भजन मस्जिद में अजान रहने दो।

ना बाँटो लाल -हरे में इसे एक तिरंगा रहने दो।

अरे अब तो ये हिन्दू ये मुसलमान रहने दो

ये बस धर्म है इनको धर्म ही रहने दो।

ना बाँटो लाल - हरे रंग ...।


ना फैलाओ देश में नफ़रत

बस एक हिंदूस्तान रहने दो।

जाति धर्म छोड़कर देश में

अमन की गंगा बहने दो।

ना बाँटो लाल -हरेे रंग ..।


कहीं आग कहीं प्रदर्शन

कहीं पत्थरों की बौछार करना रहने दो।

भाईचारा अपनाओ देश में दंगे फैलाना रहने दो।

ना बाँटो लाल -हरे रंग ...।


हो सच्चे नागरिक अगर भारत के तो

ये नरसंहार करना रहने दो।

छोड़कर कांग्रेस और बीजेपी के झंडों को

अपनी छतों पे एक तिरंगा रहने दो।


ना बाँटो लाल-हरे रंग में इसे

एक तिरंगा रहने दो।

भारत की पहचान तिरंगा है

इसे आसमान तक लहराने दो।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action