जागो हिंदुस्तान
जागो हिंदुस्तान
माँ भारती के बच्चों जागो क्यों
आपस में लड़ते हो,
दुनिया के सामने अपने भारत को
क्यों शर्मसार तुम करते हो।
अपने देश को हम खुद ही
टुकड़ों में चले बाँटने,
हाल हुआ ये देश का अपने ही
अपनों को चले मारने।
कुछ लालची नेताओं के
बहकावे में आकर,
क्यों अपने ही देश में तुम
हिंसा फैलाते हो।
दुनिया के सामने अपने भारत को
क्यों शर्मसार तुम करते हो।
एक बार फिर सत्ता के मजहबियों ने
नापाक मुहिम चलाई है,
NRC और CAA के नाम पर अपनी
राजनीति की दाल पकाई है।
कुछ लोगों को भड़का कर ,
क्यों सड़कों पर पत्थर बरसाते हो।
दुनिया के सामने अपने भारत को
क्यों शर्मसार तुम करते हो।
चले माँगने आज़ादी पर सच क्या है
ये पता नहीं ,
देश में अपने फैला दी नफ़रत
पर सही वजह का तुम को पता नहीं।
स्वार्थी राजनीति करने वालों के साथ
मिलकर,
<p>क्यों अपने ही राज्य को तुम जलाते हो।
दुनिया के सामने अपने भारत को
क्यों शर्मसार तुम करते हो।
कैसे ये भविष्य के नौजवान है
जो अपने ही देश को रण बना रहे,
बहुतों को पता नहीं CAA और NRC के
बारे में
फिर भी देश में अजारकता फैला रहे।
मुद्दे को गहराई से जाने बिना,
क्यों अपने ही देश में उपद्रव मचाते हो।
दुनिया के सामने अपने भारत को
क्यों शर्मसार तुम करते हो।
हिन्दु ,मुस्लिम,सिख, ईसाई सबका ये
हिन्दुस्तान है ,
आज़ाद ,भगत और अब्दुल कलाम
सबका भारत में योगदान है।
फिर ले के हाथों में तिरंगा,
क्यों सड़कों पर दंगे करते हो।
दुनिया के सामने अपने भारत को
क्यों शर्मसार तुम करते हो।
माँ भारती के बच्चों जागो
क्यों आपस में लड़ते हो,
दुनिया के सामने अपने भारत को
क्यों शर्मसार तुम करते हो।