STORYMIRROR

Pushpa Srivastava

Inspirational

4  

Pushpa Srivastava

Inspirational

हम मेहनती

हम मेहनती

1 min
234

टेढ़ी मेढ़ी राहें हैं है अनजान सफर

निकले हैं घर से हम मस्त होकर

दुनिया जहां से परे हम होकर बेखबर

अपनी ही मस्ती में खोए तंहा रात भर


भूत भविष्य की हमें ना कोई फिकर

खुश बहुत हैं हम आज में जीकर

सीख लिया बहुत हमने खाकर ठोकर

इसलिए जीते हैं आज मैं खुश होकर


मिलता नहीं है सब कुछ केवल सोचकर

मंजिलें हासिल होती है बहुत मेहनत कर

साथ नहीं है यहां कोई हमारे हमसफर

अकेले ही चल पड़े हैं हम नई डगर पर


मेहनत करने का जुनून छाया इस कदर

देखो हार कर भी नहीं बैठे हम थक कर

टूटा जमाने का कहर कई बार हम पर

चलते हैं अब हम बहुत संभल संभल कर


ख्वाहिशों के तो बहुत हैं नये - नये घर

देखकर इन्हें दिल में संशय ना कोई डर

कहता है दिल हिम्मत से तू काम कर

मेहनत से पूरा करना है ये अनजाना सफर।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational