STORYMIRROR

Sunil Maheshwari

Inspirational

4  

Sunil Maheshwari

Inspirational

एकता की शक्ति, बेजोड़ शक्ति

एकता की शक्ति, बेजोड़ शक्ति

1 min
652

मैं हूं साथ खड़ा तेरे,

फिर डरने की क्या बात,

हौसला उम्मीद से कर लेंगे,

ये नौका भी पार।


तू बन तो सही हिम्मत मेरी,

कर थोड़ा विश्वास ज़रा,

दृढ़ता के छोर से रच दे,

अब तू इतिहास बड़ा।


घबराना नहींं मेरे यार,

जब तक हूं में संग तुम्हारे,

पंहुच ही जायेंगे मंजिल तक,

गर हौसले है अगर बुलंद हमारे।


मंजर बदलेगी तेरी कहानी,

जिससे रहेगा न कोई सानी,

तेरी हर चुनोतियाँ अब,

लोहा लेकर तैयार है,

गर मजबूत है इरादे तेरे 

तो तू शस्त्र और प्रहार है।


विषमता को आंको न तुम,

ये तो बस जंजाल है,

कमजोर नहीं तू बलिष्ट है,

मेरे यारा ये तेरी पहचान है 

चल हो जाये एक और एक ग्यारह

अब तेरे संग जिदंगी गुलज़ार है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational