STORYMIRROR

Sunil Maheshwari

Inspirational

4  

Sunil Maheshwari

Inspirational

जीवन का सफर

जीवन का सफर

1 min
281

जीवन के सफर में 

मुश्किलें भी बहुत हैं,

रास्ते भी बहुत हैं,

पत्थर भी बहुत हैं,

हार मानकर रूकने

वाले भी बहुत हैं,

संघर्ष करके जीतने 

वाले भी बहुत हैं।

फिर डर किस बात का है,

जब हिम्मत भी बहुत है,

जुनून भी बेहद़ है।

गिराने वाले भी बहुत हैं,

उठाने वाले भी बहुत हैं।

उस राह को भुलाने की

गलती मत कर बैठना,

कि भटकाने वाले भी

बहुत हैं।

राह दिखाने वाले भी

बहुत हैं,

हार कभी ना मानना,

क्योंकि रास्ते भी बहुत हैं,

मंजिलें भी बहुत हैं।

एक राह पर जो चल पडो़,

तो रुक कभी ना जाना,

कि ठोकरें भी बहुत हैं,

उसके बाद खुशियां भी बहुत हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational