STORYMIRROR

Prakash kumar Yadaw

Inspirational

5  

Prakash kumar Yadaw

Inspirational

मेरा हिंदुस्तान

मेरा हिंदुस्तान

2 mins
500

दुनिया में कोई भी देश,

मेरे देश से नहीं है अनजान,,


सभी जानते हैं विश्व में,

सर्वश्रेष्ठ है मेरा हिंदुस्तान,,


कल्पना में नहीं हकीकत में,

वास्तविकता करती है गुणगान,,


मेरा भारत सर्वश्रेष्ठ भारत है,

मेरा भारत है रहेगा महान,,


दुनिया के अनेक जनजाति,

यहां रहते है एक साथ,,


अलग अलग भाषा भी है,

मगर समझते हैं जज्बात,,


सभ्यता संस्कृति में सबसे आगे,

विश्व गुरु मेरा भारत है,,


प्रेम के बोली बोलते है,

दिल में प्रेम का ऊंचा इमारत है,,


अनेकता में एकता है,

अलग अलग होता है त्यौहार,,


जाति मजहब अलग अलग है,

मगर प्रेम का है यहां विस्तार,,


हिंदू मुस्लिम को ईद मानते देखा,

एक साथ प्रेम गीत गाते देखा,,


मुसलमान जाता है मंदिर,

हिंदू को मस्जिद में चादर चढ़ाते देखा,,


सभ्यता संस्कृति का भारत,

विश्व का धरोहर है धरोहर है,,


भारत में मानवता है मर्यादा है,

भारत की बात ही मनोहर है,,


यहां गीता भी है कुरान भी है,

हिंदू सिख ईसाई मुसलमान भी है,,


कोई गॉड कहते है कोई अल्ला,

यहां वाहेगुरु और भगवान भी है,,


बाइबिल है शबद हैं अजान है,

गंगा सा पवित्र मेरा हिंदुस्तान है,,


धूप में मेहनत करते है जो,

कहलाते वो पालनहार किसान है,,


सरदह में खड़े है देश के रक्षक,

जो कहलाते फौजी वीर जवान है,,


आत्मनिर्भर भारत है मेरा,

यहां अनेक अनुसंधान संस्थान है,,


अंतरिक्ष मंगल ग्रह में पहुंचने वाला,

दुनिया में प्रसिद्ध हिंदुस्तान है,,


हम जीते हैं देश की मिट्टी के लिए,

हमारा सब कुछ देश पर कुर्बान है,,


भारत धन धान्य से समृद्ध है,

मेरे भारत की अलग ही शान है,,


विशाल गणतंत्र है सभी स्वतंत्र है,,

प्रेम की शिक्षा हमारा मूलमंत्र है,,


भारत हिमालय की तरह अडिग हैं,

जबकि पड़ोसी रचते रहते षड्यंत्र है,,


भारत माता खुशहाल रहेगी,

रहेगी माता के चेहरे पर मुस्कान,,


दुनिया में कोई भी देश,

मेरे देश से नहीं है अनजान,,


सभी जानते हैं विश्व में,

सर्वश्रेष्ठ है मेरा हिंदुस्तान।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational