STORYMIRROR

Ritu asooja

Inspirational

4  

Ritu asooja

Inspirational

आत्मविश्वास

आत्मविश्वास

1 min
298

प्रतिस्पर्द्धा

प्रतिस्पर्द्धा के युग में दौड़ता भागता मनुष्य

सुधारने को अपना भविष्य

अपना वर्तमान दाव पर लगाता

कल किसने देखा

सर्वप्रथम अपने वर्तमान को संवार


जी ले जरा

हार और जीत जीवन के दो पहलू

जीवन की सबसे बड़ी पूंजी आत्मविश्वास

हारता वो है जिसने प्रयास ही नहीं किया

जिसने प्रयास किया और कर्म किया

वो नसंदेह जीत गया


प्रथम, द्वितीय या अन्य कोई भी स्थान

ये सबकी अपनी-अपनी कार्य क्षमता का प्रारूप

इसका संबंध नहीं जीत या हार से

अपने आत्मविश्वास को जगाए रखो

कार्यक्षमता में वृद्धि करो


जीवन में कभी अपने विश्वास को निराश मत करना

स्वयं पर पूर्ण रूपेण विश्वास से

बढ़ती है ही आत्मा की शक्ति

आत्म विश्वास यानि स्वयं पर विश्वास

विश्वास ही मनुष्य की सबसे बड़ी जीत है


और स्वयं की ही आत्मशक्ति पर 'अविश्वास '

निराशा को जन्म देताहै यहीं से प्रारम्भ होती है

अपनी सबसे बड़ी हार

आत्मविश्वास यानि स्वयं का स्वयं पर विश्वास भरोसा

जिससे वृद्धि को पाता है किसी भी मनुष्य का आत्मबल


अतः आत्म शक्ति को कभी

कमजोर नहीं होने देना

यही है जीवन का सबसे बड़ा गहना।


ഈ കണ്ടെൻറ്റിനെ റേറ്റ് ചെയ്യുക
ലോഗിൻ

Similar hindi poem from Inspirational