STORYMIRROR

Ritu asooja

Abstract

3  

Ritu asooja

Abstract

भारत माता के सिर का ताज

भारत माता के सिर का ताज

1 min
832

भारत माता की शान

अभिमान उत्तर में

बन खड़ा रक्षा प्रहरी

हिमालय राज

स्वर्गमयी धरती का


अद्भुत संगम

गंगोत्री और यमनोत्री का

उद्गम स्थल

पतित, पावनी

अमृतमयी निर्मल


गंगा नदी का प्रवाह

बसता है उत्तर में

निर्मल विश्वास

पर्वतों में बसता

भारत माता के


उत्तर का खण्ड

शीत लहर का जब बहती है प्रचंड

श्वेत हिम की मखमली चादरों से

श्रृंगारित होता है गिरिराज

मुख्य व्यवसाय कृषि


जन -जन की जीविका को

श्रम साध्य खेतों में

लहराता है अनाज

स्वच्छ, स्वस्थ जीवन का राज


पांडवों की तपस्थली

परमात्मा शिव का शिवालय

केदारनाथ, विष्णु का वास

बद्रीनाथ भक्तों की आस्था

का प्रमुख विश्वास


जगत जननी की महिमा

का अद्भुत इतिहास

भारत माता के सिर का ताज

हिमालय राज।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract