STORYMIRROR

Ritu asooja

Inspirational

3  

Ritu asooja

Inspirational

भारत मेरी मातृभूमि को नमन

भारत मेरी मातृभूमि को नमन

1 min
541

भारत मेरी मातृ भूमि

को नमन

जिसमें खिलते हर चमन

भारत माता की जय

भारत जन्म भूमि मेरी

इसी जन्म भूमि ने दिलाई

मुझे पहचान मेरी

मुझे मिला भारतीय होने

का गर्व

भारत मेरा देश महान

कहने में है शान


यहां विभिन्न संस्कृतियों के

रंग में रंगा हुआ मेरा

भारत देश महान

प्रतीत होता है इन्द्रधनुष सा

सुन्दर जहान

हम सब

भारत माता की संतान


उत्तर, पश्चिम, पूरब

और दक्षिण

यहीं भारत की भूमि के

उत्तर में बना

बसा मेरा एक छोटा सा घर

जिसमें बसती है भारत

भूमि की

संस्कृतियों की महक

भारत माता की जय

मेरी मातृभूमि परम

पूजनीय, मैं भारत में

जन्मा, होगा मेरे कई

पुण्यों का प्रतिफल।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational