STORYMIRROR

Sonam Kewat

Action Inspirational

4  

Sonam Kewat

Action Inspirational

नाम कमा कर जाओ

नाम कमा कर जाओ

1 min
259

जो इंसान अपने मन को 

मार कर जी रहा है 

जो इंसान खुशियां ना होते हुए 

भी गम को पी रहा है 


जो जिंदा तो है लेकिन

लोगों को दिखाने के लिए 

जो हंसता तो है लेकिन 

अपने गम को छुपाने के लिए


जो इंसान जिंदा है लेकिन 

जीने की उम्मीद खो चुका है

जो किसी के तीखे शब्दों से

शायद घायल हो चुका है


ऐसा इंसान जिंदगी जीना नहीं चाहता

कहता है कि जिंदगी कोई कहर है

वो घुट घुट कर कुछ यूं मर रहा है

जैसे उसकी जिंदगी कोई जहर है


अगर कोई ऐसा दिखा तो 

थोड़ी देर से कुछ बात कर लेना 

कुछ दे नहीं सकते अगर उन्हें 

तो जीने की उम्मीद जरूर देना


लोगों को दुख मत पहुंचाओ 

हो सके तो खुशियां बांटना सीखो 

जिंदगी का पन्ना खुश हो जाए 

कुछ ऐसी बात तुम लिखो


बहुत दुखी लोग हैं आसपास 

उनके चेहरे पर मुस्कुराहट लाओ 

जाना तो एक दिन है ही 

क्यों ना कुछ नाम कमा कर जाओ



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action