STORYMIRROR

Neeta Chavda

Romance Others

4  

Neeta Chavda

Romance Others

मुझे एक हमसफ़र ऐसा भी मिला

मुझे एक हमसफ़र ऐसा भी मिला

1 min
282

ज़िन्दगी के सफर में मुझे एक हमसफ़र ऐसा मिला

जीवन के हर डगर पर मेरे संग संग

चला मुझे मिले हुए हर ज़ख्म को भरने का मरहम दिल

दिल का दर्द को कम करने को हमदर्द बना

मुझे एक हमसफ़र ऐसा भी मिला

मेरे हँसने पर वो संग-संग हँसता है

मेरे रोने पर वो संग संग रोता है

मेरे मन का बोझ को कम करने को हमदम बना

मुझसे करके वादा हर मोड़ पर वो संग संग चला है

हर कोई मेरा साथ छोड़ चला

हर कोई मुझसे रिश्ते-नाते तोड़ चला

इस पल पल बदलती दुनिया में

एक तू ही है जो मेरा हाथ थामकर चला है

तलवार से भी तेज़ इसकी धार है

सत्ता पलटने का दम रखता दमदार है

आवाज़ उठाने वालों का हथियार बना

ज़िन्दगी के संघर्ष में हर पल भागीदार बना

लगता है, बिना उसके ज़िन्दगी ही अधूरी सी

एक पल भी न सही जाए ये दूरी

मेरे हर जज़्बातों का साथी बना

मेरे जीवन को हमराही मिला

ज़िन्दगी के हर सफर में मेरा रणजीत हमसफ़र बना

मेरे जीवन के हर डगर में ये साथी बना।                             


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance