STORYMIRROR

Neeta Chavda

Inspirational Others Children

4  

Neeta Chavda

Inspirational Others Children

हिंदी दिवस

हिंदी दिवस

1 min
397

हमारी एकता की तो बड़ी पहचान है हिंदी

कहें हम गर्व से की ये मेरा स्वाभिमान है हिंदी

हमारी शान है ये।

हमारी आन है ये।..2

मिला उससे ही हम सबको बड़ा सम्मान है हिंदी

ये हिन्दी है हमारी जान हमारी जान है हिंदी।

मृदु भाषा ये हिंदी

मृदु लहजा है हिंदी..2

जो बोली जाए तो बन जाए एक मुस्कान है हिंदी।

ये जन जन की है भाषा

ये मन मन की है आशा..2

न कोई रह गया इससे कभी अनजान है हिंदी।

यही दौलत हमारी।

यही शोहरत हमारी। 2

यही तो बात है हमको मिला वरदान है हिंदी।

उधर उत्तर से दक्षिण।

इधर पूरब से पश्चिम।..2

कहें चारों दिशाओं से की हिंदुस्तान है हिंदी।

इसे सबको पढ़ाएं।

चलो क़ाबिल बनाएं।..2

सभी भाषाओं में ये तो बड़ी आसान है हिंदी।

हमें प्यारी है हिंदी।

बड़ी न्यारी है हिंदी।..2

समझ लो की हमारी जान। हां! ये जान है हिंदी


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational