STORYMIRROR

लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

Inspirational

3  

लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

Inspirational

"मेरा देश है महान"

"मेरा देश है महान"

1 min
297


गर्व बहुत होता है मुझ को,

भारत माँ की हम संतान!

फख़्र से सीना चौड़ा होता,

लहराएँ जब तिरंगा निशान!!


सब बोलो जय जय हिंदुस्तान!

सदियों से मेरा देश है महान!!


बचपन से लेकर अब तक,

कानों में गूँजा है राष्ट्र गान!

तन मन मेरा खिल जाता है,

देश का करे कोई गुणगान!!


यहाँ जम्हूरियत का है शासन,

सम माने हम सब राम रहमान!

कई जातियाँ व मज़हब वाले,

पढ़े गीता रामायण व कुरान!!


राष्ट्र को मेरे कोई आँख दिखाए,

हम करें उसे पहले सावधान!

फ़िर भी आदत से बाज़ न आएं,

मिटा देते उसका नामो निशान!!


सब बोलो जय जय हिंदुस्तान!

सदियों से मेरा देश है महान!!


सारे विश्व में भारत माँ का,

होता रहा है सदैव यशगान!

अब वह भारत नही रहा है,

कोई हमें दें अब फ़रमान!!


महापुरुष यहाँ जो जन्म लिए,

पूरे जग को दिए ज्ञान विज्ञान!

परोपकार करते हम सबका,

पर कभी न करते हैं अभिमान!!


यहाँ वीर प्रताप शिवा जी जन्मे,

सम्राट अशोक हैं हुए महान!

विश्व में हमारा है देश अनूठा,

धरा को हम दें माँ का सम्मान!!


सब बोलो जय जय हिंदुस्तान!

सदियों से मेरा देश है महान!!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational