STORYMIRROR

Mohini Gupta

Inspirational

4  

Mohini Gupta

Inspirational

गूंजी जयकार है

गूंजी जयकार है

1 min
17

चारों ओर गूंजी जयकार है

राममय हुआ आज संसार है

खत्म इंतजार नयनों का 

दर्शन की फिर से छाई बहार है।


दशरथ - कौशल्या के नंदन राम

हनुमान- हृदय में बसते राम

सिया बिन अधूरे जानकी राम

जगत के पालनहार राम ।


कर्तव्य का पाठ पढ़ाते राम

पाप से धरा को मुक्त कराते राम

गुरुजनों का मान बढ़ाते राम

हर ह्रदय में बसते राजीव नयना राम


सीखकर पाठ मर्यादा पुरुषोत्तम जीवन से 

संवर जाए यह मानुष तन फिर।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational